Ranchi Shocker: रांची में सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारी, एनडीआरएफ कर्मी ने फांसी लगाई

रांची में गुरुवार को पैरामिलिट्री फोर्स के दो जवानों ने खुदकुशी कर ली. एक जवान ने खुद को गोली से उड़ा लिया, जबकि दूसरे ने फांसी लगाकर जान दे दी. इससे पहले बुधवार को चाईबासा जिले के कराईकेला में झारखंड पुलिस के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने भी खुद को गोली से उड़ा लिया था.

Credit -Pixabay

रांची, 3 अक्टूबर : रांची में गुरुवार को पैरामिलिट्री फोर्स के दो जवानों ने खुदकुशी कर ली. एक जवान ने खुद को गोली से उड़ा लिया, जबकि दूसरे ने फांसी लगाकर जान दे दी. इससे पहले बुधवार को चाईबासा जिले के कराईकेला में झारखंड पुलिस के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने भी खुद को गोली से उड़ा लिया था.

गुरुवार को पहली घटना रांची में नगड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंबो गांव में सीआरपीएफ कैंप में हुई, जहां जवान राहुल कुमार ने ड्यूटी के दौरान इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली. गोली लगने के बाद जवान की मौके पर ही मौत हो गई. राहुल झारखंड के बोकारो जिले का रहने वाला था. घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. यह भी पढ़ें : ‘इमरजेंसी’ के प्रमाणपत्र को लेकर सीबीएफसी के साथ चर्चा जारी : जी एंटरटेनमेंट ने अदालत से कहा

वहीं दूसरी घटना रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की है. यहां पर पोखर टोली में एनडीआरएफ के एक जवान जय लकड़ा का शव पेड़ से लटका पाया गया. वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला था. गुरुवार सुबह गांव के लोगों ने पेड़ से शव लटका देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. शव को उतारे जाने के बाद उसकी शिनाख्त एनडीआरएफ जवान के रूप में हुई. पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है. झारखंड में पिछले एक साल में पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के 13 जवानों की खुदकुशी या अपने ही हथियार से गोली चलने की वजह से मौत की घटनाएं सामने आई हैं.

25 जुलाई को चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के शीला ओपी स्थित सीआरपीएफ 22वीं बटालियन कैंप में आशीष कुमार नामक जवान ने खुद को गोली से उड़ा लिया था. वह उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर जिले का निवासी था. जुलाई के आखिरी हफ्ते में लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के करमडीह पिकेट में पदस्थापित जवान प्रमोद सिंह की मौत उसके ही हथियार से गोली चलने की वजह से हो गई थी.

18 जून को बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 में एक सीआईएसएफ के जवान संजीत ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली थी. 31 मई को हजारीबाग डीआईजी आवास में तैनात जिला पुलिस के 31 वर्षीय जवान विकास कुमार ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. 6 फरवरी को चतरा स्थित सीआरपीएफ 190 बटालियन कैंप में कैलाश चंद मेहरा नामक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. वह मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला के लोहड़ी गांव का रहने वाला था.

साल 2023 के नवंबर महीने में सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना में पदस्थापित सत्यजीत कच्छप ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. 24 नवंबर को रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में उत्तराखंड निवासी आर्मी के जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. अक्टूबर 2023 में पाकुड़ में पदस्थापित झारखंड पुलिस के हवलदार ललन पासवान ने आत्महत्या कर ली थी.पुणे, 3 अक्टूबर : महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने छह वर्षीय दो छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक स्कूल वैन के चालक को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना 30 सितंबर को उस समय हुई जब ये बच्चियां शहर के वानवाडी इलाके में स्थित स्कूल से घर लौट रही थीं. वानवाडी थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वैन में बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया और एक छात्रा ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने फिर स्कूल अधिकारियों को सूचित किया.

इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और आरोपी चालक संजय रेड्डी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार) और 65 (2) (बारह वर्ष से कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार के लिए सजा) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

ठाणे जिले के बदलापुर में अगस्त में एक स्कूल में एक सफाई कर्मचारी ने कथित तौर पर चार वर्षीय दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया, जिसके बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे. आरोपी अक्षय शिंदे को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. 23 सितंबर को पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट