Ramadan 2025 Date in India: भारत में नहीं दिखा रमजान का चांद, जानें कब रखा जाएगा पहला रोजा; ये रही तारीख

रमजान का पाक महीना शुरू होने वाला है. हालांकि भारत में शुक्रवार को चांद नजर नहीं आया. इसलिए, रमजान 2 मार्च 2025, रविवार से शुरू होगा. यह घोषणा जामा मस्जिद प्रशासन और लखनऊ के शाही इमाम द्वारा की गई.

Representational Image | Pixabay

Ramadan 2025 Date in India: रमजान का पाक महीना शुरू होने वाला है. हालांकि भारत में शुक्रवार को चांद नजर नहीं आया. इसलिए, रमजान 2 मार्च 2025, रविवार से शुरू होगा. यह घोषणा जामा मस्जिद प्रशासन और लखनऊ के शाही इमाम द्वारा की गई. दूसरी ओर, सऊदी अरब में चांद 28 फरवरी को दिख गया, जिससे वहां रमजान 1 मार्च 2025 से शुरू हो जाएगा.

रमजान 2025 का चांद आज शाम यानी 28 फरवरी 2025 को दुनिया के कुछ हिस्सों में देखे जाने की उम्मीद थी, जिसके बाद सऊदी अरब सहित दुनिया के कई हिस्सों में आज रमजान 2025 का चांद देखा गया है. सऊदी में माह-ए-रमजान का पहला रोजा कल शनिवार, 1 मार्च 2025 को रखा जाएगा.

भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

भारत में 28 फरवरी को चांद का दीदार नहीं हुआ, ऐसे में 2 मार्च से रमजान के पाक महीने की शुरुआत होगी. भारत में सभी चांद कमेटियों ने एलान किया है कि देश के किसी भी हिस्से में चांद नजर नहीं आया है. इसलिए, रमजान की शुरुआत 2 मार्च यानी रविवार को पहला रोजा होगा. लखनऊ की शिया मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि आज 29 शबान 1446 हिजरी को माहे रमजान के चांद का दीदार नहीं हुआ, 2-मार्च-2025 को माहे रमजान की पहली तारीख होगी.

रमजान का महीना

रमजान इस्लामी कैलेंडर का सबसे पवित्र महीना है, जिसे इबादत, रोजा, और समाज सेवा का समय माना जाता है. यह महीना खुदा के करीब जाने और बुराइयों से दूर रहने का अवसर प्रदान करता है. मुसलमान इस महीने में सहरी से लेकर इफ्तार तक रोजा रखते हैं और अल्लाह की रहमत मांगते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट