देश

पाकिस्तानी गोलाबारी में राजौरी के ADC राज कुमार थापा शहीद, CM उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख

राजौरी में पाकिस्तान की गोलाबारी में एडीसी राज कुमार थापा शहीद हो गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताया.

पाकिस्तानी गोलाबारी में राजौरी के ADC राज कुमार थापा शहीद, CM उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के राजौरी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में जिले के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट डिवेलपमेंट कमिश्नर (एडीसी) श्री राज कुमार थापा शहीद हो गए हैं. यह हमला उस समय हुआ जब पाकिस्तानी सेना ने सीधे राजौरी टाउन को निशाना बनाया.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "राजौरी से दिल तोड़ देने वाली खबर आई है. हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है. बस कल ही वे डिप्टी सीएम के साथ जिले का दौरा कर रहे थे और मेरी अध्यक्षता में हुई एक ऑनलाइन मीटिंग में भी शामिल हुए थे. आज उनके घर पर पाकिस्तानी शेलिंग हुई, जिसमें उनकी जान चली गई. मेरे पास इस दुख को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे."

पाकिस्तान के लगातार ड्रोन हमलों और मिसाइल हमलों के चलते भारतीय सेना भी सक्रिय रूप से जवाब दे रही है. इस सैन्य कार्रवाई के कारण सीमा पर स्थिति अत्यधिक तनावपूर्ण हो गई है. पाकिस्तान की तरफ से भारत पर एक बार फिर से सैन्य हमला हुआ है. इस बार पाकिस्तान ने अपने फतेह-1 मिसाइल से भारत पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे हवा में ही नष्ट कर दिया. यह मिसाइल भारत के पश्चिमी क्षेत्र में किसी रणनीतिक लक्ष्य को निशाना बनाने के लिए दागी गई थी, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों की तत्परता ने इसे विफल कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 07:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).