India Weather Update:: राजस्थान के चुरू में तापमान 49.6 डिग्री, 29 मई से राहत की उम्मीद

राजस्थान के चुरू में बुधवार को मौसम का उच्चतम तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि 29 मई के बाद हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में 48.9 और बीकानेर में 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पूर्वी राजस्थान के कोटा में 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

गर्मी | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- PTI)

नई दिल्ली, 27 मई. राजस्थान के चुरू में बुधवार को मौसम का उच्चतम तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि 29 मई के बाद हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में 48.9 और बीकानेर में 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पूर्वी राजस्थान के कोटा में 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राष्ट्रीय राजधानी में भी तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. आईएमडी ने कहा, "दिल्ली के सफदरजंग और पालम क्षेत्रों में कल की तुलना में अधिकतम तापमान क्रमश: माइनस 0.1 और माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट के साथ 45.9 और 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 29 मई के बाद तापमान में गिरावट की उम्मीद है."आईएमडी के अनुसार हीटवेव उत्तर पश्चिमी भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के आंतरिक भागों से लगे मैदानी इलाकों में चलने वाली तीव्र शुष्क उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण है. यह भी पढ़ें-India Weather Update: भीषण गर्मी ने राजस्थान में तोड़ा रिकॉर्ड, 50 डिग्री तापमान के साथ चूरू पहले स्थान पर, नई दिल्ली देश का दूसरा सबसे गर्म शहर

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि 29 और 30 को धूल भरी आंधी चल सकती है और गरज के साथ बारिश हो सकती है। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड