देश

राजस्थान के बाड़मेर में हुए पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, अब तक 14 श्रद्धालुओं की मौत

राजस्थान के बाड़मेर में रविवार शाम को पांडाल गिरने से हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 14 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है जबकि दर्जनों के घायल होने की खबर है. प्राथमिकी तौर पर मिल रही जानकारी के मुताबिक यह हादसा तेज आंधी के कारण हुआ है. लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि पंडाल गिरने के बाद बारिश होने के चलते करंट फ़ैल गया जिसकी वजह से हताहतों की संख्या बढ़ गई. हालांकि हादसे की असल वजह जांच के बाद सामने आ पाएगी.

राजस्थान के बाड़मेर में हुए पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, अब तक 14 श्रद्धालुओं की मौत
बाड़मेर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख (File Photo)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan के बाड़मेर (Barmer) में रविवार शाम को पांडाल गिरने से हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दुख व्यक्त किया है. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 14 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है जबकि दर्जनों के घायल होने की खबर है. प्राथमिकी तौर पर मिल रही जानकारी के मुताबिक यह हादसा तेज आंधी के कारण हुआ है. लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि पंडाल गिरने के बाद बारिश होने के चलते करंट फ़ैल गया जिसकी वजह से हताहतों की संख्या बढ़ गई. हालांकि हादसे की असल वजह जांच के बाद सामने आ पाएगी.

पीएम मोदी ने ट्विट कर लिखा ”राजस्थान के बाड़मेर में एक 'पंडाल' का गिरना दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

यह भी पढ़े- राजस्थान के बाड़मेर में रामकथा सुन रहे लोगों पर गिरा भारी-भरकम पांडाल, 14 की मौत और दर्जनों घायल

इसके अलावा सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, "जसोल, बाड़मेर में राम कथा के दौरान टेंट गिरने से हुए हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की जानकारी अत्यंत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण है. ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने, शोकाकुल परिजनों को सम्बल देने की प्रार्थना है. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ."

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा "स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव का कार्य किया जा रहा है. सम्बंधित अधिकारियों को हादसे की जांच करने, घायलों का शीघ्र उपचार सुनिश्चित करने तथा प्रभावितों एवं उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं."

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिले में बालोतरा के पास जसोल गांव में आज शाम तेज आंधी आने से रामकथा के लिए बनाया गया पांडाल अचानक गिर गया. इसके नीचे काफी संख्या में कथा सुन रहे महिला और पुरुष दब गए. पुलिस ने बताया कि आयोजन स्थल पर बहुत बड़ी संख्या में लोग रामकथा सुनने के लिए एकत्र हुए थे. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. वहीं मरने वालों की संख्या के बढ़ने की आशंका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2019 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).