Rajasthan Shocker: अपने जन्मदिन पर किसी और महिला के साथ बंद कमरे में मिला पति, पत्नी ने दो बेटों के साथ कर ली खुदकुशी (Watch Video)
बर्थडे पर दूसरी औरत के साथ मिला पति (Photo Credits: Twitter)

Rajasthan Shocker: राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) में सोमवार को एक महिला अपने दो बेटों के साथ चलती मालगाड़ी (Goods Train) के आगे कूद गई. कथित तौर पर, मृतक महिला ने यह खौफनाक कदम तब उठाया जब उसने अपने पति के जन्मदिन पर उसे किसी दूसरी महिला के साथ बंद कमरे में पाया. बताया जा रहा है कि पत्नी अपने पति को जन्मदिन (Birthday) की बधाई देने पहुंची थी, जहां किसी और महिला के साथ अपने पति को देख उसके होश उड़ गए. पति को किसी गैर महिला के साथ कमरे में देखने के बाद महिला ने अपने दो बेटों के साथ कथित तौर पर मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतकों की पहचान निरमा बिश्नोई (25) और उनके बेटे कार्तिक (5) और विशाल (3) के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें: Bihar Shocker! पति ने गांव वालों के सामने कराई पत्नी की दूसरी शादी, वजह है बेहद हैरान करने वाली (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-