Rajasthan: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया की भाजपा में वापसी

राजस्थान में इस साल के अंत विधानसभा चुनाव होंगे. राज्य में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही बागी नेताओं की घर वापसी का दौरा शुरू हो गया है.

(Photo Credit : Twitter)

जयपुर, 19 मई: राजस्थान में इस साल के अंत विधानसभा चुनाव होंगे. राज्य में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही बागी नेताओं की घर वापसी का दौरा शुरू हो गया है. शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व आईपीएस अधिकारी गोपाल मीणा, रामदेव सिंह खैरवा, पूर्व आईएएस अधिकारी पीआर मीणा और नरसी किराड भगवा खेमें में लौट आए हैं. महरिया साल 2016 में भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे. यह भी पढ़ें: Rajasthan: सचिन पायलट के करीबी सुभाष महरिया ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, आज BJP में होंगे शामिल

भाजपा में शामिल होने के बाद महरिया ने कहा, मैं फिर से अपने परिवार में वापस आकर बहुत खुश महसूस कर रहा हूं. मैं फिर से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुआ हूं. पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा.

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री बने महरिया 1998, 1999 और 2004 में तीन बार लोकसभा के लिए चुने गए थे. हालांकि, साल 2009 के लोकसभा चुनावों में उनकी हार के बाद, भाजपा ने उन्हें 2014 में टिकट से वंचित कर दिया. 2016 में पार्टी छोड़ने के बाद, महरिया ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा था.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

RR vs SRH Dream11 Prediction, IPL 2026 Eliminator: मुल्लांपुर में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Toss Winner Prediction: मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी