Rajasthan: चचेरे भाई-बहन एक दूसरे से करते थे प्यार, समाज के डर से दोनों ने फांसी पर लगाकर दी जान

राजस्थान के बाड़मेर जिले में ख़ुदकुशी का झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है. रिश्ते में लगने वाले चचेरे भाई- बहन आपस में प्रेम करते थे. दोनों एक दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे. लेकिन उन्हें मामलू था कि समाज उनके शादी को स्वीकार नहीं करेंगा.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर जिले में ख़ुदकुशी का झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है. रिश्ते में लगने वाले चचेरे भाई- बहन आपस में प्रेम करते थे. दोनों एक दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे. लेकिन उन्हें मामलू था कि समाज उनके शादी को स्वीकार नहीं करेंगा. ऐसे में दोनों ने रविवार को गुडामालानी थाना क्षेत्र इलाके में रहने वाले प्रेमी जोड़े ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली. इनके इस कदम के बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों को लगने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस उनके परिजनों को सूचना देने के बाद  प्रेमी जोड़े की शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार लड़के का नाम राकेश (Rakesh) है. वह धांधलावास पास ही के मांडावास गांव (Mandawas Village) की रहने वाली लड़की से प्रेम करता था और दोनों ने ही बीती रात घर से 3 किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर जाकर पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. यह भी पढ़े: Noida: प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग चचेरी बहन के साथ ग्रेटर नोएडा आए युवक की हत्या, लड़की के भाई गिरफ्तार

लड़का और लड़की दोनों ही दूर के रिश्ते में भाई बहन बताए जा रहे हैं. दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से प्रेम चल रहा था. लेकिन प्रेमी युगल दूर के रिश्ते में भाई बहन लग रहे थे. उन्हें लग रहा था कि दोनों की सामाजिक स्तर पर शादी होना संभव नहीं था. इसलिए उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया. वहीं दोनों के इस कदम के बाद दोनों के परिवार में माता-पिता काफी सदमे में हैं. उन्हें पता नहीं था कि उनके बच्चे एक दूसरे से प्रेम करते हैं और वे इसलिए वे अपनी जान दे देंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया, क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 215 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Score Update: मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड