उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ सहित अन्य क्षेत्रों में हुई बारिश, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसके आस-पास के क्षेत्रों में बारिश से तापमान में कमी आई है और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है. लखनऊ का रविवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने एक जुलाई से पहले मानसून आने के संकेत दिए थे.
लखनऊ : उत्तर प्रदेश () की राजधानी लखनऊ तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में हुई बारिश से तापमान में कमी आई है और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है. लखनऊ का रविवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भीषण गर्मी के बीच रविवार को हुई तेज बारिश ने लखनऊ वासियों को कुछ राहत दी है. मौसम विभाग ने एक जुलाई से पहले मानसून आने के संकेत दिए थे.
मौसम विभाग के अनुसार, एक जुलाई से आसमान में हल्के बादल छाएंगे. इससे तापमान में भी कमी आएगी और अच्छी बारिश होने की भी उम्मीद है. रविवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ का 38 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 39 डिग्री सेल्सियस, मथुरा का 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
संबंधित खबरें
Weather Forecast Today: उत्तर भारत में गर्मी बढ़नी शूरू, पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट; IMD से जानें दिल्ली-मुंबई सहित अन्य राज्यों का आज का मौसम
Delhi Weather Today, February 18, 2026: दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, झमाझम बारिश और गरज के साथ बदला मिजाज; IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Gurgaon Weather Forecast: IMD ने बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का 'येलो अलर्ट' जारी किया; जानें पूरे हफ्ते का पूर्वानुमान
Weather Update Today, January 20: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे का सितम जारी, जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
\