Delhi Rain: दिल्ली के वसंत विहार इलाके में दिखा बारिश का कहर, निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में गिरने से 3 मजदूर हुए लापता (Watch Video)
Photo- ANI

Delhi Rain: दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार इलाके में भारी बारिश में अपना कहर बरपाया है. यहां निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में गिरने से तीन मजदूर लापता हो गए हैं. एनडीआरएफ, दमकल विभाग और पुलिस अधिकारियों द्वारा बचाव अभियान जारी है. मजदूर साइट के पास अस्थायी झोपड़ियों में रह रहे थे. भारी बारिश के कारण झोपड़ियां गड्ढे में गिर गईं. 16वीं बटालियन एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर कुणाल ने बताया कि निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में पानी घुस गया है. इसमें कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. हमारा बचाव अभियान जारी है.

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में दिखा बारिश का कहर