छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिलासपुर से रायपुर ट्रेन से लौटे. उन्होंने इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में सफर किया. राहुल गांधी ने आम आदमी की तरह स्लीपर कोच में यात्रा की. राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सरकार के कई मंत्रियों और नेता भी ट्रेन में मौजूद थे. न्यूज एजेंसी ANI ने राहुल गांधी के ट्रेन सफर का वीडियो शेयर किया है. 13 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बीच, राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह "जाति जनगणना" कराएगी क्योंकि ऐसा करने से ही "ओबीसी, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं की भागीदारी" सुनिश्चित होगी.
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi boards a train to travel from Bilaspur to Raipur in Chhattisgarh. pic.twitter.com/bguK6pCw7j
— ANI (@ANI) September 25, 2023













QuickLY