Amritpal Singh Arrest Operation: अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी, पंजाब पुलिस ने राज्य भर में सुरक्षा बढ़ाई

पंजाब पुलिस ने फरार 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए शनिवार को हर संभव कोशिश की. लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. फरार अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए राज्य भर में सुरक्षा बढ़ाई गई

अमृतपाल सिंह व पंजाब पुलिस (Photo Credits ANI)

Amritpal Singh Arrest Operation: पंजाब पुलिस ने फरार 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए शनिवार को हर संभव कोशिश की. लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने 78 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है. अमृतपाल सिंह को पकड़ने को लेकर पंजाब पुलिस की राज्य में बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी तलाशी अभियान शुरू है. वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल को पकड़ने को लेकर ही पंजाब पुलिस राज्य भर में सुरक्षा बढ़ा दी है. ताकि वह पंजाब छोड़कर भाग ना सके.

अमृतपाल सिंह को पकड़ने को लेकर राज्यव्यापी अभियान के दौरान अब तक एक 0.315 बोर की राइफल, 12 बोर की सात राइफल, एक रिवाल्वर और विभिन्न कैलिबर के 373 जिंदा कारतूस सहित नौ हथियार बरामद किए गए हैं. यह भी पढ़े: Punjab: पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कट्टरपंथी अमृतपाल, उसका फाइनेंसर दलजीत कलासी गिरफ्तार

Tweet:

 

'वारिस पंजाब दे' तत्व चार आपराधिक मामलों में शामिल हैं जो वर्गों के बीच असामंजस्य फैलाने, हत्या के प्रयास, पुलिस कर्मियों पर हमले और लोक सेवकों के कर्तव्यों के वैध निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित हैं। अजनाला पुलिस पर हमले के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Mumbai Water Cut: BMC की बड़ी घोषणा, मुंबई के चेंबूर में 18 मई को 12 घंटे बंद रहेगी पानी की सप्लाई; चेक करें प्रभावित इलाके

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू