Punjab: तेज रफ्तार मर्सिडीज ने टैक्सी और साइकिल सवारों को मारी जबर्दस्त टक्कर, 3 की मौत, तीन घायल

एक तेज रफ्तार मर्सिडीज की कार से टक्कर लगने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए. कार के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर राधा सोमी सत्संग चौक के पास हुई. मृतकों की पहचान मातापुर के राम प्रसाद, ज़ीरकपुर के अंकुश नरूला और घोलुमाजरा गांव के धर्मप्रीत के रूप में की गई है.

घटना स्थल (Photo Credits: ANI)

एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार से टक्कर लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. कार के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर राधा सोमी सत्संग चौक के पास हुई. मृतकों की पहचान मातापुर के राम प्रसाद, ज़ीरकपुर के अंकुश नरूला और घोलुमाजरा गांव के धर्मप्रीत के रूप में की गई है, घायलों में प्रदीप कुमार, श्रीपाल और हरीश कुमार अस्पताल में है उनकी हालत गंभीर है.

अंकुश, धर्मप्रीत और प्रदीप एक इंडस्ट्रीयल युनिट में काम करते थे और हरीश द्वारा संचालित टैक्सी में रात की शिफ्ट से लौट रहे थे, राम प्रसाद और श्रीपाल गोदरेज कारखाने में काम करते थे और काम के बाद अपने घर लौट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंडीगढ़ की रजिस्टर्ड मर्सिडीज में तीन लोग थे, और वे दुर्घटना के बाद दूसरे वाहन में भाग गए. टैक्सी में मौजूद घायल लोगों को प्राइवेट अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां अंकुश और धर्मप्रीत को मृत घोषित कर दिया गया. गंभीर हालत में बताए जा रहे टैक्सी चालक को पीजीआईएमईआर रेफर कर दिया गया है. जबकि प्रदीप का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह भी पढ़ें: Highway पर एक्सीडेंट होते ही एंबुलेंस को मिल जाएगी खबर, हाईटेक सिस्टम बनाने में जुटी मोदी सरकार

देखें ट्वीट:

साइकिल सवारों को फेज 6 के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राम प्रसाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि श्रीपाल की हालत गंभीर है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त मर्सिडीज को जब्त कर लिया है और धारा 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की 279 (रैश ड्राइविंग) के तहत मामला दर्ज किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट