Bathinda Firing Update: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, पुलिस ने कहा- आतंकी हमला नहीं!

Bathinda Military Station Firing: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार सुबह हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई. फायरिंग की घटना के बाद मिलिट्री स्टेशन को सील कर कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस सूत्रों की माने तो अब तक जांच में पाया गया कि यह आतंकी घटना नहीं है. जानकारी के अनुसार फायरिंग सुबह 4:35 बजे हुई और अब यह बंद हो गई है. फायिरंग को लेकर आर्मी की तरह से भी कहा गया कि यह आतंकवादी हमला नहीं है. पंजाब पुलिस के सूत्रों की माने तो 2 दिन पहले एक राइफल और 28 गोलियां गायब हुई थी। इस घटना के पीछे आर्मी का ही कोई व्यक्ति हो सकता है.

Tweet: