Punjab: BSF ने फिर पाक ड्रोन को खदेड़ा, हथियारों की बड़ी खेप बरामद

पंजाब के गुरदासपुर में एक बार फिर पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश को नाकाम किया गया है. बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के गुरदासपुर में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर उसे खदेड़ दिया.

नई दिल्ली, 18 जनवरी :पंजाब के गुरदासपुर में एक बार फिर पाकिस्तान (Pakistan) की ड्रोन वाली साजिश को नाकाम किया गया है. बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के गुरदासपुर में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर उसे खदेड़ दिया. वहीं तलाशी के दौरान जवानों ने ड्रोन से भेजे गए कई हथियार भी बरामद किए. बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है. बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि 17/18 जनवरी की रात पंजाब के गुरदासपुर जिले के उंचा टकला गांव के बाहरी इलाके में तैनात बीएसएफ के एक दल ने पाकिस्तान की तरफ से आने वाले एक संदिग्ध ड्रोन की भनभनाहट सुनी.

बीएसएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ड्रोन की आवाज की दिशा में फायरिंग की. फायरिंग के दौरान जवानों को पास के इलाके में कुछ गिरने की आवाज भी सुनाई दी. बीएसएफ ने बताया की पूरे क्षेत्र की प्रारंभिक खोज के दौरान गुरदासपुर के बाहरी इलाके में जवानों को खेत में पड़ा हुआ एक पैकेट मिला. इस पैकेट को खोलने पर इसमें से 4 पिस्टल (मेड इन चाइना) 8 मैगजीन और 47 राउंड बरामद हुए. फिलहाल पूरे इलाके में अब भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. यह भी पढ़ें : Lucknow: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस दोपहिया वाहन पर रोमांस कर रहे जोड़े की तलाश में जुटी

एक अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ के सतर्क जवानों ने एक बार फिर तस्करों के ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया. गौरतलब है कि नए साल से अब तक गुरदासपुर में 6 बार पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि देखी गई हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड