पुणे के फेमस गुडलक कैफ़े का लाइसेंस अस्थाई रूप से रद्द, बन मस्का में कांच मिलने के बाद हुई कार्रवाई
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने स्वच्छता संबंधी मुद्दों को लेकर पुणे के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट 'कैफ़े गुडलक' का लाइसेंस अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई है, जिसमें कथित तौर पर इस रेस्टोरेंट के एक बन में कांच के टुकड़े दिखाई दे रहे थे...
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने स्वच्छता संबंधी मुद्दों को लेकर पुणे के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट 'कैफ़े गुडलक' का लाइसेंस अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई है, जिसमें कथित तौर पर इस रेस्टोरेंट के एक बन में कांच के टुकड़े दिखाई दे रहे थे. एफडीए के संयुक्त आयुक्त सुरेश अन्नापुरे ने रविवार को कहा, "निरीक्षण किया गया, जिसमें कुछ अस्वास्थ्यकर स्थितियां पाई गईं. हमने अगले आदेश और आवश्यक अनुपालन तक रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित कर दिया है." यह भी पढ़ें: FDA Rule for Hotels: अब पुणे के होटलों में वेज और नॉन वेज खाना अलग अलग पकाने होंगे, नियमों के उल्लंघन पर हो सकता है लाइसेंस रद्द, फ़ूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट के आदेश
उन्होंने बताया कि एफडीए ने एक खाद्य पदार्थ में कथित तौर पर कांच के टुकड़े पाए जाने की खबरों का संज्ञान लेते हुए रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया. यह कथित घटना तब सामने आई जब एक जोड़े ने कैफे गुडलक में ऑर्डर किए गए "बन मुस्का" में कांच के टुकड़े मिलने का दावा किया. जोड़े ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया.
पुणे का गुडलक कैफे अस्थाई रूप से बंद
Pune’s iconic Cafe Goodluck shut down after glass found in bun maska. FDA suspends license following serious hygiene violations.
Read the detailed news here: https://t.co/zx5oJSLEGP#CafeGoodluck #Pune #FoodSafety #PunekarNews pic.twitter.com/plDkHZrqvn
— Punekar News (@punekarnews) July 14, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

