Pune Car Accident: पुणे एक्सीडेंट केस में 2 पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, लापरवाही बरतने पर किए गए निलंबित
Suspended- ANI

Pune Car Accident: पुणे कार दुर्घटना मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. यहां पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने लापरवाही के चलते येरवडा पुलिस स्टेशन के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. उन्होंने दुर्घटना के बारे में वायरलेस नियंत्रण कक्ष को सूचित नहीं किया था. सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों की पहचान पुलिस निरीक्षक (PI) राहुल जगदाले और सहायक पुलिस निरीक्षक (API) विश्वनाथ टोडकरी के रूप में हुई है. बता दें, 19 मई को एक तेज रफ्तार पोर्शे कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई थी. शहर के पुलिस प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा कि आंतरिक जांच में मामला दर्ज करते समय कुछ पुलिसकर्मियों की ओर से चूक की ओर इशारा किया गया है और सबूत नष्ट करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

पुणे एक्सीडेंट केस में 2 पुलिसकर्मी निलंबित