Badlapur Sexual Assault Case: महाराष्ट्र के बदलापुर में प्रदर्शनकारियों ने रोकी लोकल ट्रेन, स्कूल में बच्ची से रेप का जताया विरोध; VIDEO
Photo- X/@s_r_khandelwal

Badlapur Sexual Assault Case: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर शहर के एक स्कूल में बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है. प्रदर्शनकारियों ने आज बदलापुर रेलवे स्टेशन पर रेल रोककर अपना विरोध जताया. सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि  ठाणे में लोगों द्वारा रेल पटरियों को ब्लॉक करने के कारण सेंट्रल लाइन पर लोकल सेवाएं प्रभावित हुईं हैं. रिपोर्टों के अनुसार स्कूल में एक सफाई कर्मचारी द्वारा नर्सरी की दो छात्राओं का कथित तौर पर यौन शोषण किया गया. नाबालिगों के कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में स्थानीय लोगों ने 20 अगस्त को "बदलापुर बंद" का आह्वान किया था. ऑटोरिक्शा यूनियनों, व्यापारियों के संघों और स्कूल बस ऑपरेटरों ने भी इस बंद को अपना समर्थन दिया है.

महाराष्ट्र के बदलापुर में प्रदर्शनकारियों ने रोकी लोकल ट्रेन