Delhi Pro-Khalistan Slogans: दिल्ली में 5 से अधिक मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर लिखे गए खालिस्तान समर्थक नारे, केस दर्ज (See Pics)

Delhi Pro-Khalistan Slogans: देश की राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन से पहले दिल्ली मेट्रो के 5 स्टेशन की दीवारों पर भारत विरोधी और खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं. डीसीपी मेट्रो राम गोपाल नाइक के अनुसार ममाले में धारा 153 ए, धारा 505 और विकरण अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी गई है. बताना चाहेंगे कि दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में 9-10 सितंबर को G-20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है. जिसको लेकर पूरे दिल्ली में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है.

Tweet: