हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सड़क हादसा, 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, अब तक 15 की मौत
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जहां एक प्राइवेट बस लोगों को लेकर अपनी रफ्तार से कहीं जा रही थी. अचानक से बस का नियंत्रण खो जाने यात्रियों से भरी बस 500 फीट गहरी खाई में गिर गई है.
शिमला: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जहां एक प्राइवेट बस कुल्लू से गाड़ागुशैणी की तरफ जा रही थी. अचानक से बस का नियंत्रण खो जाने से यात्रियों से भरी बस 500 फीट गहरी खाई में गिर गई है. जिसके बाद वहां पर चीख पुकार शुरू हो गई. जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली. पुलिस को सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पहुंचकर लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया.
खबरों की माने तो बस में करीब 50 लोग सवार थे. जिनमे अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस हादसे में बाद राहत बचाव अभी भी जारी है. घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है. जहां पर कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. यह भी पढ़े: मध्यप्रदेश: छिंदवाड़ा खाई में गिरी अनियंत्रित यात्री बस, 3 की हुई मौत 50 से अधिक घायल
#UPDATE Superintendent of Police, Kullu, Shalini Agnihotri, on bus carrying 50 people fell into a gorge in Banjar area of Kullu: 15 bodies recovered, 25 injured. Rescue operations continue. #HimachalPradesh https://t.co/5NnYHs6tF5
— ANI (@ANI) June 20, 2019
वहीं घायल लोगों को पास के अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है. जिसमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है. खबरों की माने तो बस में सवार ज्यादातर यात्री बंजार स्कूल और कॉलेज के छात्र थे. जो कुल्लू से प्राइवेट बस में सवार होकर गाड़ागुशैणी की तरफ जा रहें थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2019 06:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

