PM नरेंद्र मोदी ने रानी लक्ष्मीबाई और इंदिरा गांधी की जयंती पर किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की सेनानी रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंतियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

पीएम मोदी (Photo Credits: Getty)

नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की सेनानी रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंतियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया ‘‘भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रृद्धांजलि.’’ इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था. एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. उन्होंने ट्वीट किया ‘‘विपरीत परिस्थितियों में उनका धैर्य और उपनिवेशवाद के लिए उनके पुरजोर प्रतिरोध को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

उनके जैसे महान सेनानियों की वजह से ही भारत आजाद हुआ.’’ विभिन्न इंटरनेट साइट्स के अनुसार, रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 1828 में आज ही के दिन वाराणसी में हुआ था. उनका नाम मणिकर्णिका ताम्बे था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड