Deputy Speaker of the Lok Sabha: उपसभापति विपक्ष का होगा तो सरकार का समर्थन करेगी कांग्रेस; स्पीकर-डिप्टी स्पीकर चुनाव पर बोले राहुल गांधी- VIDEO
18वीं लोकसभा के नए अध्यक्ष (स्पीकर) के लिए एनडीए की तरफ से ओम बिरला (OM Birala) को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया जा सकता है.
Deputy Speaker of the Lok Sabha: 18वीं लोकसभा के नए अध्यक्ष (स्पीकर) के लिए एनडीए की तरफ से ओम बिरला (OM Birala) को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया जा सकता है. इस बीच विपक्ष ने डिप्टी स्पीकर पद की मांग करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि आज अखबार में लिखा है कि पीएम मोदी ने कहा है कि विपक्ष को सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग करना चाहिए.
इसी सिलसिले में बीते सोमवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के पास केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का फोन आया था. उन्होंने अपने स्पीकर के लिए उनसे समर्थन मांगा था.
ये भी पढ़ें: Lok Sabha Speaker: ओम बिरला लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए NDA के होंगे उम्मीदवार, विपक्ष ने डिप्टी स्पीकर पद मांगा
डिप्टी स्पीकर विपक्ष का होना चाहिए: राहुल गांधी
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे के पास केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का फोन आया राजनाथ सिंह जी ने खरगे जी से अपने स्पीकर के लिए समर्थन मांगा, विपक्ष ने साफ कहा है कि हम स्पीकर को समर्थन देंगे लेकिन विपक्ष को डिप्टी स्पीकर मिलना, राजनाथ सिंह जी… pic.twitter.com/qMGumpw7qo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2024
उपसभापति विपक्ष का होना चाहिए: अखिलेश यादव
#WATCH | Delhi: SP Chief and MP Akhilesh Yadav says, "Everything will be out soon... The demand of the Opposition was that the Deputy Speaker (of the Lok Sabha) should be of the Opposition... Our party's opinion is also the same..." pic.twitter.com/cqlB0g9xkD
— ANI (@ANI) June 25, 2024
इस पर हमारी तरफ से कहा गया कि हम स्पीकर को समर्थन देंगे, लेकिन परंपरा यह है कि उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) का पद विपक्ष को दिया जाना चाहिए. इस पर राजनाथ सिंह ने कल शाम कहा था कि वे खड़गे जी का कॉल रिटर्न करेंगे, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है. पीएम मोदी विपक्ष से सहयोग मांग रहे हैं और हमारे नेता का अपमान किया जा रहा है. परंपरा यह है कि डिप्टी स्पीकर विपक्ष को होना चाहिए. विपक्ष ने कहा है अगर परंपरा का ध्यान रखा जाएगा, तो हम पूरा समर्थन देंगे.
इसी बात को दोहराते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कहा कि विपक्ष की मांग है कि (लोकसभा का उपसभापति विपक्ष का होना चाहिए. हमारी पार्टी की राय भी यही है. जल्द ही सब कुछ सामने आ जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2024 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

