लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में नीट का मुद्दा उठाया. राहुल गांधी ने नीट पर चर्चा की मांग की. इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कोई भी विषय उठा सकते हैं, डिटेल में अपनी बात रख सकते हैं. राहुल गांधी ने स्पीकर से दो मिनट का समय देने की मांग की. इस पर स्पीकर ने कहा कि आप दो मिनट नहीं, अपनी पार्टी का पूरा समय ले लीजिएगा. हालांकि जब राहुल गांधी बोल रहे थे तब उनका माइक बंद कर दिया गया. जिस पर कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया और सवाल खड़े किए.
स्पीकर कह रहे हैं वो माइक बंद नहीं करते - तो फिर कौन करता है? अभी किसने किया? इन हरकतों से कब बाज आयेंगे?
NEET की धांधली से 24 लाख युवा परेशान हैं
आज वह यह देख रहे हैं कि जब राहुल गांधी सदन में उनकी आवाज़ उठाना चाहते थे तो उनका माइक बंद कर दिया गया
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) June 28, 2024













QuickLY