Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कब होगा? जानें इस सवाल पर चुनाव आयोग ने क्या कहा?
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के बारे में पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे. उस समय जम्मू-कश्मीर कोई मुद्दा नहीं था, लेकिन इस बार इस साल 4 चुनाव हैं.
Maharashtra Assembly Elections 2024: भारत निर्वाचन आयोग ने आज जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. EC ने बताया कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होगा. जबकि, हरियाणा में एक चरण में एक अक्टूबर को चुनाव होगा. दोनों राज्यों में मतदान के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे. इस बीच महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के बारे में पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे. उस समय जम्मू-कश्मीर कोई मुद्दा नहीं था, लेकिन इस बार इस साल 4 चुनाव हैं. इसके तुरंत बाद 5वां चुनाव है, जिसमें जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली शामिल हैं. सुरक्षाबलों की आवश्यकता के आधार पर हमने 2 चुनाव एक साथ कराने का फैसला किया है. दूसरा मुद्दा यह है कि महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई है और वहां कई त्यौहार भी आने वाले हैं. इसलिए महाराष्ट्र में अभी विधानसभा चुनाव नहीं होंगे."
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कब होगा?
#WATCH | On being asked about Assembly Elections in Maharashtra, Chief Election Commissioner Rajiv Kumar says, "Last time, Maharashtra and Haryana Assembly elections were held together. At that time, J&K was not a factor but this time there are 4 elections this year and 5th… pic.twitter.com/PsrV0724BR
— ANI (@ANI) August 16, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2024 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

