देश

Mukesh Sahani Father Killed: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी के पिता जीतन साहनी की हत्या, घर में मिला संदिग्ध अवस्था में शव

विकासशील इंसान पार्टी के चीफ मुकेश साहनी के पिता जीतन साहनी की हत्या कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक, उनके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं. उनका शव आवास पर मिला है.

Mukesh Sahani Father Killed: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी के पिता जीतन साहनी की हत्या, घर में मिला संदिग्ध अवस्था में शव
Photo- Facebook

Mukesh Sahani Father Killed: बिहार के कानून व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं. यहां विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, उनका शव संदिग्ध अवस्था में उनके दरभंगा स्थित पैतृक घर में मिला है. उनके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान देखे गए हैं. हत्या की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि जीतन सहनी के अलावा घर में 2 से 3 नौकर और ड्राइवर रहते थे.

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी के पिता जीतन साहनी की हत्या

बिहार के कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

 

खबर अपडेट हो रही है...

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).