उत्तर प्रदेश: योगी सरकार ने किया 15 आईपीएस का तबादला
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया. स्थानांतरित किए गए आईपीएस अधिकारियों में विश्वजीत महापात्रा को विशेष जांच महानिदेशक (डीजी) बनाया गया है.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया. स्थानांतरित किए गए आईपीएस अधिकारियों में विश्वजीत महापात्रा को विशेष जांच महानिदेशक (डीजी) बनाया गया है. वहीं सुनील कुमार गुप्ता को एडीजी टेलीकॉम का कार्यभार सौंपा गया है.
ज्योति नारायण अब पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) हैं और विजय प्रकाश पुलिस फायर सर्विस (अग्निशमन सेवा) के नए आईजी हैं. अधिकारी धरमवीर को आईजी होम गार्ड और एन रविंद्र को डीजी प्रोविजन और बजट के रूप में नियुक्त किया गया है.
रवि जोसेफ को जनरल स्टाफ ऑफिसर (जीएसओ) और संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस मुख्यालय (प्रयागराज) का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
संबंधित खबरें
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
\