प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप कहा- मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करा रही है बीजेपी, फोन टैपिंग की तो बात छोड़िए

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने केंद्र के साथ ही यूपी की बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. प्रियंका ने आरोप लगाते हुए कहा कि फोन टैपिंग और ईडी-आईटी छापेमारी की बात तो छोड़िए, मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट सरकार हैक करा रही रही है. सरकार के पास और कुछ काम नहीं है क्या?"