देश

UP Election 2022: प्रियंका गांधी का सीएम योगी पर पलटवार, कहा- 'मैं अपने भाई राहुल के लिए जान भी दे सकती हूं

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर पलटवार करते हुए उनके ट्वीट का जवाब दिया है. प्रियंका ने कहा, मैं अपने भाई के लिए अपनी जान दे दूंगी और मेरा भाई भी मेरे लिए अपनी जान दे देगा तो विवाद कौन-सा? योगी जी के मन में विवाद है.

UP Election 2022: प्रियंका गांधी का सीएम योगी पर पलटवार, कहा- 'मैं अपने भाई राहुल के लिए जान भी दे सकती हूं
प्रियंका गांधी व सीएम योगी (Photo Credits Facebook)

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कांग्रेस पर हमला करते हुए ट्वीट कर कहा कि भाई-बहन के आपसी विवाद और वर्चस्व के कारण कांग्रेस डूब जाएगी. सीएम योगी के इस ट्वीट का कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने जवाब देते हुए पलटवार किया है. प्रियंका ने कहा, मैं अपने भाई के लिए अपनी जान दे दूंगी और मेरा भाई भी मेरे लिए अपनी जान दे देगा तो विवाद कौन-सा? योगी जी के मन में विवाद है.

सीएम होगी के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रियंका गांधी यही नहीं रुकी. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि लगता है कि मोदी जी, अमित शाह जी और योगी जी के बीच में जो विवाद चल रहा है उसकी वजह से कह रहे हैं. दरअसल शनिवार को यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि भाई-बहन के आपसी विवाद और वर्चस्व के कारण कांग्रेस डूब जाएगी. यह भी पढ़े: मैं अपने भाई के लिए जान भी दे सकती हूं, PM मोदी-CM योगी व अमित शाह के बीच है हितों का टकराव: प्रियंका गांधी

सीएम योगी का ट्वीट:

वहीं सीएम योगी ने  शनिवार को उत्तराखंड में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल एक और हमला बोला था. योगी ने कहा कि 'जिनकी' स्वयं की पहचान संदिग्ध है, 'उनके' मुंह से हिन्दू शब्द की परिभाषा सुनकर मुझे आश्चर्य होता है. 'उन्हें' बताया जाना चाहिए उनके परनाना तो स्वयं को 'एक्सीडेंटल हिन्दू' कहते थे. ये बातें सीएम योगी ने उत्तराखंड चुनाव प्रचार के दौरान कही.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2022 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).