UP Election 2022: यूपी में दोपहर 3 बजे तक 48.81 फीसदी हुई वोटिंग, सबसे ज्यादा यहां डाले गए वोट
मतदाता (photo Credit : Twitter)

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण के अंतर्गत 16 जिलो की 59 विधानसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक कुल औसतन मतदान 48.81 रहा. मैनपुरी, इटावा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फरूखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिले के मतदाता 627 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं. रविवार को चल रहे मतदान में जिन अन्य दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला होना है उसमें अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव भी शामिल है जो इटावा जिले की जसवंत नगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.