Smriti Irani In Nagpur: नागपुर में लालू यादव पर बरसी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,कहा - उस चारा चोर से कह दो, हम हैं मोदीजी का परिवार-वीडियो
Smriti Irani In Nagpur:पटना की रैली में लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर जो टिप्पणी की थी, अब उसके विरोध में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी आई है. केंद्रीय मंत्री ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ,' उस चारा चोर से कह दो, हम है, मोदीजी का परिवार.
नागपुर में ' नमो युवा महासम्मेलन ' का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी आई थी. इस दौरान उन्होंने आरजेडी के नेता लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा. ईरानी ने कहा कि ' प्रधान सेवक बनकर पीएम मोदी ने अपने ' भारत ' परिवार के लिए काम किया हैं, ईरानी ने आगे कहा कि ,' INDI गठबंधन के एक चारा चोर ने कहा है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है, मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि, हम मोदी का परिवार हैं, ये युवा 'मोदी का परिवार' हैं , उन्होंने कहा कि जिसका परिवार 140 करोड़ लोगों का है, उसका बाल भी बांका नहीं कर पाएगा कोई. यह भी देखें :‘मोदी का परिवार’ को मिला जदयू का साथ, भाजपा ने CM नीतीश का पुराना वीडियो शेयर कर कसा तंज
देखें वीडियो :
#WATCH | Nagpur, Maharashtra: On former Bihar CM Lalu Prasad Yadav's "Parivaarvad" jibe, Union Minister Smriti Irani says, "...By being 'Pradhan Sevak', he (PM Modi) worked for the family 'India'...The fodder thief of INDI alliance said that he (PM Modi) has no family, I want to… pic.twitter.com/gSx2hNPFgS
— ANI (@ANI) March 4, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2024 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

