Charanjit Singh Channi Vs Ravneet Singh Bittu: संसद में तू-तू, मैं-मैं, फिर एक दूसरे पर पर्सनल कमेंट, लोकसभा में क्यों भिड़ गए चरणजीत चन्नी और रवनीत बिट्टू?

लोकसभा में आज कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. सदन में बजट पर चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर पर्सनल कमेंट किए. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Photo- ANI

Charanjit Singh Channi Vs Ravneet Singh Bittu: लोकसभा में आज कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. सदन में बजट पर चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर पर्सनल कमेंट किए. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अपने भाषण में चरणजीत सिंह चन्नी यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि बिट्टू जी, आपके पिताजी शहीद जरूर हुए थे. लेकिन, वह मरे उस दिन, जिस दिन आपने कांग्रेस छोड़ी थी.

इसके जवाब में रेल राज्य मंत्री बिट्टू ने कहा कि चन्नी ने मेरा नाम लिया. मेरे दादा सरदार बेअंत सिंह ने कुर्बानी देश के लिए दी थी, कांग्रेस के लिए नहीं.

ये भी पढें: Charanjit Singh Channi: ’20 लाख लोगों द्वारा जिसे सांसद चुना गया, उसे जेल में रखा है’, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने संसद में उठाया अमृतपाल सिंह की रिहाई का मुद्दा- VIDEO

लोकसभा में भिड़ गए चरणजीत चन्नी और रवनीत बिट्टू

केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने आगे कहा कि चन्नी वकालत करते हैं गरीबी की. लेकिन, पूरे पंजाब में अगर ये सबसे अमीर और भ्रष्ट आदमी नहीं निकले, तो मैं अपना नाम बदल लूंगा. ये हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. इन पर मी टू समेत कई अन्य आरोप भी लगे हैं. ये गोरा किसको कह रहे हैं. पहले ये बताएं कि सोनिया गांधी कहां की हैं? हालांकि, इस दौरान सभापति ने दोनों सांसदों से व्यक्तिगत टिप्पणी न करने की अपील की.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड