आज होगा शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, असंतोष को दबाने की कवायद

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार आज को होने जा रहा है. इस विस्तार में भाजपा नए चेहरों को ज्यादा महत्व देने वाली है और कई वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल से बाहर रखा जा सकता है. राजभवन के सूत्रों का कहना है कि राजभवन में 11 बजे मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी. उन्होंने संदीपनि भवन में आयोजित समारोह में शपथ ली.

सीएम शिवराज सिंह चौहान (Photo Credits: IANS)

भोपाल, 2 जुलाई: मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार आज को होने जा रहा है. इस विस्तार में भाजपा नए चेहरों को ज्यादा महत्व देने वाली है और कई वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल से बाहर रखा जा सकता है. यही कारण है कि जिन नेताओं को बाहर रखा जाना है, उनसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने देर रात तक संवाद किया.

राजधानी में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुहास भगत की बुधवार की शाम से शुरू हुई बैठक देर रात तक चली. सहस्रबुद्ध दिल्ली से केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सुझाए गए नामों की सूची लेकर भोपाल पहुंचे हैं. इस बैठक में संभावित नामों पर चर्चा किए जाने के साथ कई वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल न करने पर सहमति बनी. जिन विधायकों को मंत्री नहीं बनाया जाना है, उनसे वरिष्ठ नेताओं ने बात भी की है.

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया दावा, कहा- राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार

सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ नेताओं की बैठक में पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल, गौरीशंकर बिसेन, संजय पाठक सहित कई नेताओं को बुलाया गया और उनसे चर्चा भी की गई. संभावना इस बात की जताई जा रही है कि जिन नेताओं को मंत्री नहीं बनाया जा रहा है, उन्हें पार्टी ने भरोसा दिलाया है कि उनके महत्व को बरकरार रखा जाएगा. संगठन में उनका बेहतर उपयोग किया जाएगा.

राजभवन के सूत्रों का कहना है कि राजभवन में 11 बजे मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी. राज्य की प्रभारी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार की दोपहर भोपाल पहुंची हैं. उन्होंने संदीपनि भवन में आयोजित समारोह में शपथ ली.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड