J&K Election 2024: 'कश्मीर में चुनाव जीतने के लिए ये पाकिस्तान और हिज़बुल से भी गठबंधन कर लेंगे', जीतन राम मांझी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Jitan ram manjhi | Photo- ANI

J&K Election 2024: जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा कि कांग्रेस, जम्मू कश्मीर का चुनाव जीतने के लिए पाकिस्तान और हिजबुल से भी गठबंधन कर सकती है. बता दें, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने साथ चुनाव लड़ने का एलान किया है. हालांकि, दोनों दलों में कुछ सीटों को लेकर मतभेद की खबर सामने आ रही है. इन मतभेदों को दूर करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और सलमान खुर्शीद आज फारुक अब्दुल्ला से मुलाक़ात करेंगे. वहीं,  जम्मू-कश्मीर चुनाव के पहले चरण के लिए बीजेपी ने आज 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इससे पहले पार्टी ने 90 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, लेकिन कुछ घंटों बाद उसे हटा दिया गया. नई सूची में केवल पहले चरण के 15 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.

'कश्मीर में चुनाव जीतने के लिए ये पाकिस्तान और हिज़बुल से भी गठबंधन कर लेंगे'