Mahua Moitra Expelled From The Lok Sabha: महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द, TMC नेता बोलीं- बिना सबूतों के सजा मिली
Mahua Moitra (Photo : X)

कैश फॉर क्वेरी मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को शुक्रवार को सदन की सदस्यता से निष्कासित किया गया है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर 2023 को सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों को सही पाया. इस कारण उन्हें लोकसभा में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है. लोकसभा ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया है. अपने खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद महुआ मोइत्रा ने कहा कि मैंने अडाणी ग्रुप का मुद्दा उठाया था. इसलिए मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ये सब किया गया है. गिफ्ट और कैश के कोई सबूत नहीं है.

देखें ट्वीट-