तेलंगाना उपचुनाव से पहले दिखा हाई ड्रामा, सिद्दीपेट में तलाशी के दौरान BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत, 12 लाख रुपये छीने- देखें विडियो

तेलंगाना (Telangana) के दुब्बाक (Dubbak) विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव से पहले बीती रात हाई ड्रामा देखने को मिला. यहां से बीजेपी (BJP) उम्मीदवार रघुनंदन राव (Raghunandan Rao) के रिश्तेदार के घर से पुलिस ने 18.67 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया, जबकि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसे साजिश बताया और कहा कि पुलिस ने खुद पैसे रखे और यह नाटक रचा. पुलिस के पास सर्च वारंट तक नहीं था.

तेलंगाना पुलिस (Photo Credits: PTI)

हैदराबाद: तेलंगाना (Telangana) के दुब्बाक (Dubbak) विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव से पहले बीती रात हाई ड्रामा देखने को मिला. यहां से बीजेपी (BJP) उम्मीदवार रघुनंदन राव (Raghunandan Rao) के रिश्तेदार के घर से पुलिस ने 18.67 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया, जबकि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसे साजिश बताया और कहा कि पुलिस ने खुद पैसे रखे और यह नाटक रचा. पुलिस के पास सर्च वारंट तक नहीं था. तेलंगाना में पत्रकार के अपहृत बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सिद्दीपेट (Siddipet) के पुलिस आयुक्त जोएल डेविस (Joel Davis) ने बताया कि 26 अक्टूबर को बीजेपी के दुब्बाक विधानसभा सीट के उपचुनाव के उम्मीदवार रघुनंदन राव से संबंधित तीन स्थानों की तलाशी ली. इस दौरान 18.67 लाख रुपये जब्त किए गए, जिनमें से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 12 लाख रुपये छीन लिए और भाग गए.

वहीं, बीजेपी ने पुलिस के आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा की बरामद किये हुए पैसे पुलिसकर्मी खुद थैले में लेकर आयर थे. तेलंगाना के बीजेपी अध्यक्ष बांदी संजय कुमार (Bandi Sanjay Kumar) को जब इसकी भनक लगी तो वह खुद मौके पर पहुंचे. लेकिन तनाव की स्थिति के चलते पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया. बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रघुनंदन राव को फंसाने के लिए पुलिस खुद एक थैले में पैसे लेकर आई थी.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किये गए विडियो में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भिड़त को साफ देखा जा सकता है. इस क्लिप में कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं के हाथ में कथित तौर पर पुलिसकर्मी से छीने हुए पैसे भी नजर आ रहे है.

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने सिद्दीपेट घटना की जानकारी गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी (Kishan Reddy) को फोन करके ली है. जबकि बीजेपी तेलंगाना सरकार के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करेगी. बीजेपी ने सत्तारूढ़ टीआरएस पर अपने उम्मीदवार रघुनंदन राव के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'