तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को बताया 'कथावाचक CM', कहा- उनके पलटीमार प्रयासों से दंगों के मामले में नंबर 1 बना बिहार

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर से प्रहार किया है. तेजस्वी यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'बिहार के कथावाचक सीएम को हार्दिक बधाई. उनके अथक पलटीमार प्रयासों से देशभर में बिहार को दंगों में प्रथम स्थान मिला है.'

तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार (Photo Credits-Facebook/PTI)

बिहार (Bihar) विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर फिर से प्रहार किया है. तेजस्वी यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'बिहार के कथावाचक CM को हार्दिक बधाई. उनके अथक पलटीमार प्रयासों से देशभर में बिहार को दंगों (Riots) में प्रथम स्थान मिला है. Murders में द्वितीय, Violent Crime में द्वितीय और दलितों के विरुद्ध अपराध में भी बिहार अग्रणी रूप से द्वितीय स्थान पर है. 15 वर्ष से गृह विभाग उन्हीं के जिम्मे है.' अपने इस ट्वीट के साथ तेजस्वी यादव ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) रिपोर्ट की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं.

तेजस्वी यादव ने अपने एक और ट्वीट में लिखा, 'नीतीश कुमार और सुशील मोदी की महापाखण्डी, महाझूठी, महाभ्रष्ट जोड़ी ने विज्ञापनों के जरिए खुद का महिमामंडन करा-करा कर बिहार को अपराध, हत्या, बलात्कार, हिंसा और दंगों के अंधेरे कुएं में धकेल दिया है. जंगलराज अलपाने वाले बेशर्म लोग अब गूंगे-बहरे व अंधे हो गए हैं.' यह भी पढ़ें- बिहार: डॉ. लोहिया के नाम पर महागठबंधन ने दिखाई एकता, तेजस्वी ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा- अब पलटने से भी आपको यहां जगह नहीं मिलने वाली.

तेजस्वी यादव का ट्वीट-

तेजस्वी ने नीतीश-सुशील मोदी पर साधा निशाना

दरअसल, एनसीआरबी रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, साल 2017 में दंगों के मामले में बिहार सबसे आगे रहा. बिहार से दंगों के कुल 11,698 मामले सामने आए, जबकि दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र रहा. बता दें कि साल 2017 में देश भर में कुल 58,880 दंगों के मामले रिपोर्ट हुए.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Japan, One-Off T20I Match Live Score Update: तोचिगी में टीम इंडिया और जापान के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

पटना आज की ताज़ा खबरें: ग्रीन हाइड्रोजन नीति, पंचायत चुनाव समेत यहां पढ़ें दिनभर की सभी लेटेस्ट अपडेट्स