Photo- X
Karnataka Sex Scandal: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में SIT ने JDS नेता एचडी रेवन्ना को हिरासत में ले लिया है. जांच एजेंसी उनसे पूछताछ के लिए उन्हें CID ऑफिस लेकर जा रही है. बता दें, रेवन्ना के घर में काम करने वाली एक महिला ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. इसके अलावा उनके करीबी सतीश बबन्ना के खिलाफ बृहस्पतिवार रात मैसूरु में एक महिला के अपहरण के आरोप में दर्ज की गई, जो कथित तौर पर यौन शोषण की शिकार भी हुई है.
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में SIT ने एचडी रेवन्ना को हिरासत में लिया
#BREAKING | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में SIT ने #HDRevanna को हिरासत में लिया, CID ऑफिस लेकर जा रही टीम#KarnatakaPolitics pic.twitter.com/cUIiatVR3y
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) May 4, 2024












QuickLY