Shivraj Singh Chauhan Leading From Budhni: शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से आगे, BJP का लहरा रहा है परचम
चौहान ने 1990, 2005, 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनावों में बुधनी से जीत हासिल की थी. उन्हें विदिशा से पांच बार लोकसभा सांसद के रूप में भी चुना गया था। बुधवी इसी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से आगे चल रहे हैं. चुनावों के दौरान उन्होंने कहा था कि बुधनी की जनता ही मेरा परिवार है, ये ही शिवराज हैं, यहां के नागरिकों ने मुझे हमेशा प्रेम और स्नेह दिया है, उनके आशीर्वाद से ही आज मैं इस मुकाम पर हूं कि प्रदेश की सेवा कर पा रहा हूं. यहां का चुनाव जनता ही लड़ेगी, मैं तो वोट डालने आऊंगा.
उनका मुकाबला बुधनी के सलकनपुर कस्बे के निवासी कांग्रेस के विक्रम मस्तल से है. उन्होंने 2008 में आए टेलीविजन धारावाहिक ‘रामायण’ में हनुमान का किरदार निभाकर प्रसिद्धि हासिल की है. चौहान ने 1990, 2005, 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनावों में बुधनी से जीत हासिल की थी. उन्हें विदिशा से पांच बार लोकसभा सांसद के रूप में भी चुना गया था। बुधवी इसी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2023 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

