Shiromani Akali Dal Quits NDA: शिरोमणि अकाली दल ने छोड़ा बीजेपी का साथ, किसान बिल को लेकर तोड़ा NDA से गठबंधन

सुखबीर सिंह बादल ने अपने एक ट्वीट में लिखा, "शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी ने MSP पर किसानों की फसलों की खरीद की गारंटी देने से मना करने के कारण सर्वसम्मति से बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA से बाहर निकलने का फैसला किया.

सुखबीर सिंह बादल (Photo Credits: PTI/ File)

चंडीगढ़: किसान बिलों (Farm Bills)  का विरोध कर रहे शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है. SAD के सद्र सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने यह जानकारी दी है. सुखबीर सिंह बादल ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा नहीं है. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह पार्टी के कई सदस्यों की ओर से निर्णय लिया गया है. अब यह औपचारिक हो चुका है कि पार्टी का एनडीए के साथ गठबंधन टूट चुका है.

दोनो पार्टियों में किसान बिल को लेकर अनबन चल रही थी. इससे पहले अकाली दल की मेंबर हरसिमरत कौर बादल ने भी इसी अनबन को लेकर मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. इसी के बाद से अटकले लगाई जा रही थीं कि पार्टी बीजेपी के साथ अपनी बरसों पुरानी दोस्ती भी खत्म कर सकती है.

सुखबीर सिंह बादल का ट्वीट:

सुखबीर सिंह बादल ने अपने एक ट्वीट में लिखा, "शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी ने MSP पर किसानों की फसलों की खरीद की गारंटी देने से मना करने के कारण सर्वसम्मति से बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA से बाहर निकलने का फैसला किया.

इससे पहले सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को किसान बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था. सुखबीर सिंह बादल ने कहा था, 'द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान को एक एटॉमिक बम (परमाणु बम) से हिला दिया था. अकाली दल के एक बम ने (हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिला दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट