Maharashtra Budget: महाराष्ट्र की महिलाओं को शिंदे सरकार का बड़ा तोहफा, लागू की 'CM माझी लाडकी बहिन' और 'पिंक ई-रिक्शा' योजना- VIDEO

Maharashtra Budget: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आज महाराष्ट्र का बजट पेश किया. इसमें कई अहम घोषणाएं की गईं. इस बजट में 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन' योजना का ऐलान किया गया है. इसके जरिए 21-60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. यह योजना जुलाई से लागू हो जाएगी. इसका बजट 46,000 करोड़ रुपये रखा गया है. इसके अलावा महिलाओं के लिए 'पिंक ई-रिक्शा' योजना की भी घोषणा की गई है. इस योजना के तहत 17 शहरों की 10 हजार महिलाओं को रिक्शा खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. इसके लिए 80 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है. इसके साथ ही शुभमंगल सामूहिक पंजीकरण विवाह योजना की रकम भी बढ़ा दी गई है. अब लाभार्थी महिलाओं को 10 हजार की जगह 25 हजार रुपये दिए जाएंगे.

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना की घोषणा

वित्त मंत्री अजीत पवार ने 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया