उत्तरप्रदेश के घोसी में प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा की समाजवादी पार्टी ने हमेशा साजिश के तहत पूर्वांचल को पिछड़ा बनाएं रखा. ऐसे लोगों को पूर्वांचल बार -बार सजा देगा, जिन्होंने इस क्षेत्र के साथ विश्वासघात किया. इंडी गठबंधन के वो लोग जिन्होंने आपके घरों में आग लगाई. जिन्होंने आपकी जमीनों पर कब्जे किए है. जिन्होंने यहां दंगाईयो को ताकत दी. जो माफिया के लिए आंसू बहाते है, ऐसे लोगों को अब पूर्वांचल में पैर नही रखने देना है. बता दें की यहां 8 सीटों पर मतदान होने है. जिसके लिए समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन भी प्रचार कर रहा है. यह भी पढ़े :Lok Sabha Election Phase 6: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 59.07% मतदान, सबसे ज्यादा बंगाल में 78 फीसदी वोटिंग
देखें वीडियो :
#WATCH घोसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सपा ने हमेशा साजिश की तहत पूर्वांचल को पिछड़ा बनाए रखा। ऐसे लोगों को पूर्वांचल बार-बार सजा देगा। जिन्होंने इस क्षेत्र के साथ विश्वासघात किया, इंडी गठबंधन के वे लोग जिन्होंने आपके घरों में आग लगाया, जिन्होंने आपकी… pic.twitter.com/apexhJ25kZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2024













QuickLY