Sam Pitroda: सैम पित्रोदा के नस्लीय बयान से कांग्रेस ने खुद को किया अलग, जयराम रमेश बोले- ऐसी तुलना दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य (View Tweet)
Jairam Ramesh

Sam Pitroda: सैम पित्रोदा के नस्लीय बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि ऐसी तुलना दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा- सैम पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में भारत की विविधता को दर्शाने के लिए जो उपमाएं बताई हैं, वे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से खुद को पूरी तरह अलग करती है. दरअसल, एक मीडिया हाउस से बात करते हुए उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों को नस्ल को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि हम दुनिया में लोकतंत्र का एक शानदार उदाहरण हैं. हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रह सकते हैं, जहां पूर्वोत्तर के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग शायद श्वेत और दक्षिण में लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं. उनके इस बयान के बाद से बीजेपी एक बार फिर से कांग्रेस पर हमलावर है.

सैम पित्रोदा के नस्लीय बयान से कांग्रेस ने खुद को किया अलग