दिल्ली में शरद पवार की मौजूदगी में NCP की बैठक शुरू, गृह मंत्री अनिल देशमुख हटाये जाएंगे या रहेंगे भविष्य का होगा फैसला

शरद पवार की अजित, प्रफुल्ल के साथ बैठक शुरू, अनिल देशमुख के भविष्य का होगा फैसला

शरद पवार (Photo Credits ANI)

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) पर सचिन वाजे को सौ करोड़ रुपये उगाहने के लिए कहने का आरोप लगने के बाद उद्धव ठाकरे सरकार की तरफ से डैमेज कंट्रोल की कमान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) मुखिया शरद पवार (Sharad Pawar)  ने संभाली है। वह दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर अगली रणनीति बनाने में जुट गए हैं. शरद पवार यहां अपने आवास 6, जनपथ पर रविवार की शाम महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को बुलाया। शरद पवार के साथ इन नेताओं की बैठक चल रही है.

महाराष्ट्र के घटनाक्रम को लेकर इससे पहले, शरद पवार ने शवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत से भी मुलाकात की. यह भी पढ़े: Maharashtra: MNS चीफ राज ठाकरे बोले- अनिल देशमुख को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए

सूत्रों का कहना है कि गंभीर आरोपों में फंसे अनिल देशमुख को गृहमंत्री पद से हटाने को लेकर इस बैठक में विचार हो रहा है. शरद पवार इस बैठक में निर्णय लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपनी राय से अवगत कराएंगे। सोमवार तक कोई बड़ा फैसला हो सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड