Lalu Yadav Birthday: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने परिवार संग मनाया अपना 77वां जन्मदिन, देखें सेलिब्रेशन की वीडियो और तस्वीरें
Photo Credit- X

Lalu Yadav Birthday: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके परिवार के अलावा पार्टी के कार्यकर्ता इस खास दिन को लेकर उत्साहित हैं. पटना में केक काटकर लालू यादव को बर्थडे विश किया गया. उनके बड़े बेटे तेज प्रताप ने सोशल साइट एक्स पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्‍वीरें भी शेयर की हैं और लिखा ‘लव यू इंफिनिटी’.इसके अलावा लालू यादव को किडनी डोनेट करने वाली उनकी बेटी रोहि‍णी आचार्य ने भी पि‍ता के जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा- आप जैसे विराट व्यक्तित्व की बेटी होना मेरा सौभाग्य है, बचपन से ही अपने मुझे जीवन को जीने, इंसानियत, प्यार, त्याग और मेहनत का सच्चा मतलब सिखाया है. मैं आपकी गोद में खेली, आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखी, यही मेरे हिस्से का दैवीय आशीर्वाद है. आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं पापा.’

पटना में मनाया गया RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव का  77वां जन्मदिन

तेज प्रताप यादव ने शेयर की सेलिब्रेशन की तस्‍वीरें

रोहि‍णी आचार्य ने पि‍ता के जन्‍म‍दिन पर व्‍यक्‍त की अपनी भावनाएं