Ramadan 2020: रमजान के खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल सहित इन नेताओं ने देशवासियों को दी मुबारकबाद
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इसके साथ ही कोविड-19 के चलते देश में जो हालात हैं उसके चलते 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है. इसी बीच मुस्लिम धर्म का पाक महीना रमजान भी कल से शुरू हो रहा है. केंद्र सहित सभी राज्य सरकारों ने पहले ही आम जनता से अपील की है कि वे अपने घरों में नमाज अदा करें। आज चांद देखा गया और इसी के साथ ही रमजान का ऐलान हो गया है और कल से इस पाक महीने की शुरुआत हो रही है. इसी कड़ी में रमजान 2020 के शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित इन नेताओं ने लोगों को मुबारकबाद दी है.
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप जारी है. इसके साथ ही कोविड-19 (COVID-19) के चलते देश में जो हालात हैं उसके चलते 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है. इसी बीच मुस्लिम धर्म का पाक महीना रमजान (Ramadan 2020) भी कल से शुरू हो रहा है. केंद्र सहित सभी राज्य सरकारों ने पहले ही आम जनता से अपील की है कि वे अपने घरों में नमाज अदा करें. आज चांद देखा गया और इसी के साथ ही रमजान का ऐलान हो गया है और कल से इस पाक महीने की शुरुआत हो रही है. इसी कड़ी में रमजान 2020 के शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सहित इन नेताओं ने लोगों को मुबारकबाद दी है.
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि रमज़ान मुबारक! मैं सभी की सुरक्षा, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं. यह पवित्र महीना अपने साथ दया, सद्भाव और करुणा लेकर आए। हम COVID-19 के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक निर्णायक जीत हासिल करें और एक स्वस्थ दुनिया बनाएं . यह भी पढ़े-AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय से की अपील, सोशल डिस्टेंसिंग का करें पालन और घरों में पढ़ें नमाज
Ramzan Mubarak! I pray for everyone’s safety, well-being and prosperity. May this Holy Month bring with it abundance of kindness, harmony and compassion. May we achieve a decisive victory in the ongoing battle against COVID-19 and create a healthier planet.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2020
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सभी को रमजान मुबारक. मैं रमजान के इस महीने में सभी के लिए शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.
Ramzan Mubarak to each and every one of you. I wish you peace and good health in this month of Ramadan. #RamadanMubarak pic.twitter.com/V9LX1JiLuT
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 24, 2020
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि रमज़ान के पाक महीने की सभी को मुबारकबाद.
रमज़ान के पाक महीने की सभी को मुबारकबाद।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 24, 2020
वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी रमजान 2020 शुरू होने पर देशवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया है.
As the month of #Ramzan commences from tomorrow my thoughts & prayers are with all those Muslims locked-down away from their homes & loved ones and also with all those Kashmiris unjustly detained on & after August 5th last year.Have a blessed month of abstinence, prayer & fasting
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) April 24, 2020
ज्ञात हो कि इससे पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि लोग मस्जिद में नमाज न अदा करें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सही से पालन करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

