राज्यसभा उपसभापति चुनाव: वाईएसआर कांग्रेस करेगी एनडीए के खिलाफ वोट
वाईएसआर कांग्रेस के संसद के ऊपरी सदन में दो सदस्य हैं. वाईएसआर कांग्रेस आंध्र प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी है
हैदराबाद: वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को आगामी राज्यसभा उपसभापति के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के खिलाफ वोट करने का फैसला किया है. वाईएसआर कांग्रेस के नेता व राज्यसभा सदस्य वी. विजयसाई रेड्डी ने घोषणा की कि पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) सांसद हरिवंश नारायण सिंह के खिलाफ वोट करेगी जो भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राजग के उम्मीदवार हैं.
वाईएसआर कांग्रेस के संसद के ऊपरी सदन में दो सदस्य हैं. वाईएसआर कांग्रेस आंध्र प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी है. वाईएसआर कांग्रेस के पांच लोकसभा सदस्यों ने केंद्र सरकार के आंध्र प्रदेश को विशेष श्रेणी का दर्जा देने से इनकार करने के विरोध में इस्तीफा दे दिया है.
वाईएसआर कांग्रेस ने इससे पहले राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति चुनावों में राजग उम्मीदवारों का समर्थन किया था.
संबंधित खबरें
Ration Card Holders: राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अप्रैल में एक साथ मिलेगा 3 महीने का अनाज; केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
Hubballi: इंस्टाग्राम रील के चक्कर में गई बीजेपी नेता के बेटे की जान; ऑडी और ओला स्कूटर के बीच स्टंट के दौरान हुआ भीषण हादसा
गुजरात UCC बिल के खिलाफ अहमदाबाद में AIMIM का प्रदर्शन; जामा मस्जिद के बाहर नारेबाजी, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
Lucknow Shocker: लखनऊ में ऑनर किलिंग; ससुराल वालों ने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला, बंधक बनी पत्नी के सामने ही निकलवा दी जान
\