Bharat Jodo Nyay Yatra: रायबरेली पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कुछ लोगों ने दिखाए काले झंडे- VIDEO
Rahul Gandhi Credit- ANI

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज रायबरेली पहुंची. इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए. हालांकि, राहुल गांधी ने बिना कुछ प्रतिक्रिया दिए अपनी यात्रा जारी रखी. राहुल के रायबरेली आने से यहां सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. राहुल की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ता व आम जन की भारी भीड़ देखी गई. जिले में भारत जोड़ो यात्रा का 28 जगहों पर स्वागत होगा.

देखें VIDEO: