पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी को दी नसीहत, दखल देने का प्रयास बंद करें

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भारतीय सेना के बारे में भड़काऊ ट्वीट करने वाले पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का प्रयास बंद करने को कहा है. 1960 के दशक में भारतीय सेना में रह चुके सिंह ने इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री को कहा कि उनका भड़काऊ बयान काम नहीं आएगा.

पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह (Photo Credit- IANS)

पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने भारतीय सेना के बारे में भड़काऊ ट्वीट करने वाले पाकिस्तानी (Pakistan) मंत्री फवाद चौधरी (Fawad Chaudhry) को भारत (India) के आंतरिक मामलों में दखल देने का प्रयास बंद करने को कहा है. 1960 के दशक में भारतीय सेना (Indian Army) में रह चुके सिंह ने इमरान खान (Imran Khan) के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री को कहा कि उनका भड़काऊ बयान काम नहीं आएगा.

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का प्रयास बंद करें. फवाद चौधरी, मैं आपको बता दूं कि आपकी सेना के मुकाबले भारतीय सेना अनुशासनित और राष्ट्रवादी बल है. आपके भड़काऊ बयान काम नहीं आएंगे. ना ही हमारी सेना के सैनिक आपके विभाजनकारी फरमान को मानेंगे.’’ यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम अमरिंदर सिंह ने भारत-पाक के साथ राजनयिक संबंध कमतर करने पर व्यक्त की चिंता

सिंह ने कश्मीर मामले पर हस्तक्षेप के लगातार प्रयास के खिलाफ पाकिस्तान को चेताते हुए उसे खुद पर ध्यान देने और भारत के आतंरिक मामलों से दूर रहने को कहा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड