पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी ने आम बजट पर दी प्रतिक्रिया, कहा- बाजार से रसोईघर तक बढ़ाएगा दाम
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संसद में पेश आम बजट को 'पूरी तरह दृष्टिविहीन' बताया और कहा कि इससे महंगाई बढ़ेगी. ममता ने अपने ट्विटर हैंडल पर कई पोस्ट कर बजट पर अपनी प्रतिक्रया दी.
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को संसद में पेश आम बजट को 'पूरी तरह दृष्टिविहीन' बताया और कहा कि इससे महंगाई बढ़ेगी. ममता ने अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल पर कई पोस्ट कर बजट पर अपनी प्रतिक्रया दी.
उन्होंने लिखा, "बजट 2019 'पूरी तरह दृष्टिविहीन'. समूचा दृष्टिकोण पटरी से उतरा हुआ." उन्होंने कहा, "इस पर, न केवल उनका लगाया हुआ उपकर है, बल्कि खासतौर से बढ़ाया गया उत्पाद शुल्क है.
जिस कारण पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम लगभग 2.50 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ जाएंगे." ममता ने आगे लिखा, "नतीजतन, महंगाई परिवहन से बाजार होकर रसोईघरों तक छा जाएगी..यह चुनाव का इनाम है!!"
संबंधित खबरें
PM Modi WB Visit: पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कहा- 'राष्ट्रपति मुर्मु के अपमान के लिए TMC को माफ नहीं करेगी बंगाल की जनता'
SIR Protest: एसआईआर के मुद्दे पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: कोलकाता में शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
कौन हैं Menaka Guruswamy? TMC ने SC की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी को राज्यसभा के लिए चुना, बन सकती हैं देश की पहली ‘ओपनली क्वियर’ सांसद
Mukul Roy Dies: पूर्व रेल मंत्री व TMC नेता मुकुल रॉय का 71 साल की उम्र में निधन, बंगाल की राजनीति के ‘चाणक्य’ के रूप में थी पहचान; जानें उनका राजनीतिक सफर
\