पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले प्रवीण तोगड़िया बनाएंगे सियासी दल
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बुधवार को कहा कि वह एक महीने के भीतर एक राजनीति दल बनाएंगे और आगामी लोकसभा चुनावों में लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवारों को उतारेंगे...
जोधपुर: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (International-Hindu-Council) के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया (Praveen Togadia) ने बुधवार को कहा कि वह एक महीने के भीतर एक राजनीति दल बनाएंगे और आगामी लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election) में लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवारों को उतारेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी बनाने की तैयारियां पहले ही शुरू कर दी गई हैं. वह जल्द ही पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे.
जोधपुर (Jodhpur) के एक दिवसीय दौरे पर आये तोगड़िया ने दावा किया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और देश के लोगों को एक विकल्प की जरुरत है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर (Ram Temple) के निर्माण, जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) में हिंदूओं को वापस लाने, युवाओं के रोजगार और किसानों के मुद्दे पर कुछ नहीं किया.
Tags
संबंधित खबरें
Silver Rate Today, March 9, 2026: चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में आज का ताजा भाव
Gold Rate Today, March 9, 2026: सोने की कीमतों में तेजी बरकरार, अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच आज क्या है 22K और 24K गोल्ड का भाव?
IND vs NZ, T20 World Cup 2026 Final: टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में प्रार्थनाओं का दौर शुरू, अयोध्या में साधु-संतों ने किया विशेष हवन-पूजन; देखें VIDEO
Petrol Price Today, March 6, 2026: पेट्रोल की कीमतों में स्थिरता बरकरार, वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय उपभोक्ताओं को राहत
\